श्री कल्लाजी महामंत्र

"ॐ अचल सुताय विधमहे कृष्णा वल्लभाय धीमहि तन्नो कल्ला प्रचोदयात !!!"

JAY SHREE KALYAN




धनतेरस

धनतेरस


हिन्दू समाज में धनतेरस सुख-समृद्धि, यश और वैभव का पर्व माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वंतरि की पूजा का बड़ा महत्त्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने वाले इस महापर्व के बारे में स्कन्द पुराण में लिखा है कि इसी दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि अमृत कलश सहित सागर मंथन से प्रकट हुए थे, जिस कारण इस दिन धनतेरस के साथ-साथ धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। साल 2015 में धनतेरस का त्यौहार 9 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन खरीददारी :- (SHOPPING ON DHANTERAS)
नई चीजों के शुभ आगमन के इस पर्व में मुख्य रूप से नए बर्तन या सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। आस्थावान भक्तों के अनुसार चूंकि जन्म के समय धन्वंतरि जी के हाथों में अमृत का कलश था, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदना अति शुभ होता है। विशेषकर पीतल के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।


धनतेरस कथा :(DHANTERAS STORY )
कहा जाता है कि इसी दिन यमराज से राजा हिम के पुत्र की रक्षा उसकी पत्नी ने किया था, जिस कारण दीपावली से दो दिन पहले मनाए जाने वाले ऐश्वर्य का त्यौहार धनतेरस पर सायंकाल को यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। इस दिन को यमदीप दान भी कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज के कोप से सुरक्षा मिलती है और पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। इस दिन घरों को साफ-सफाई, लीप-पोत कर स्वच्छ और पवित्र बनाया जाता है और फिर शाम के समय रंगोली बना दीपक जलाकर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन किया जाता है।

धनतेरस का त्यौहार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान धन्वन्तरि की पूजा करते हैं और यमराज के लिए दीप देते हैं। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस का पर्व आयुर्वेद के देवता के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है।

धनतेरस 2015 (Dhanteras 2015) :-

साल 2015 में धनतेरस का त्यौहार 09 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त निम्न है:
लक्ष्मी-कुबेर पूजा मुहूर्त: शाम 06:04 से लेकर रात्रि 07:06
प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 05:38 से लेकर रात्रि 08:10

धनतेरस पूजा विधि (Dhanteras Puja Vidhi in Hindi) :-
स्कंदपुराण के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को प्रदोषकाल में घर के दरवाजे पर यमराज के लिए दीप देने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। इस दिन पूरे विधि- विधान से देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन प्रदोषकाल में लक्ष्मी जी की पूजा करने से वह घर में ही ठहर जाती हैं।

धनतेरस मंत्र (Dhanteras Mantra Hindi) :-
दीपदान के समय इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए:
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात सूर्यज: प्रीयतामिति॥

इस मंत्र का अर्थ है:-
त्रयोदशी को दीपदान करने से मृत्यु, पाश, दण्ड, काल और लक्ष्मी के साथ सूर्यनन्दन यम प्रसन्न हों। इस मंत्र के द्वारा लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस के दिन खरीदारी (Shopping on Dhanteras) :-  
कई लोग इस दिन लक्ष्मी जी और कुबेर जी की भी पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी-कुबेर जी की पूजा करने से मनुष्य को कभी धन वैभव की कमी नहीं होती। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन विशेषकर बर्तनों और गहनों आदि की खरीदारी की जाती है।

प्रदोषकाल (Dhanteras Muhurat):
इस दिन प्रदोषकाल के समय दीपदान देना शुभ माना जाता है। दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 10 मिनट तक है।  इस दिन कुबेर भगवान और लक्ष्मी जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 04 मिनट से लेकर रात्रि 07 बजकर 06 मिनट तक है।


WRITE TO US ON

JAY KALLAJI !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

Email : kalajiparivar@gmail.com or kalajiparivar@yahoo.in

Online Chat : Yahoo : kalajiparivar == G Talk : kalajiparivar

web : http://www.kalajiparivar.blogspot.com/

विशेष निवेदन

कल्लाजी परिवार मे किसी भी प्रकार का नकद दान नही लिया जाता हैं !!

Comment & Suggest Us..

Comments

Not using Html Comment Box  yet?
Anonymous · Oct 2, 2012

Jai Kalyan, Malik sada sabhi ke upar aapki kripa banaye rakhna aur sada aapke charno me rakhna, agar hamse koi bhi bhul chuk hove to apna santan samjke maaf karna. jai ho kalaji maharaj ki..................

Anonymous · Sept 29, 2012

jai kalaji, I would like to have audio for hela pachisi, chamatkar chalisa and kalaji's aarti please, upload for us. Thank you so much.

Bharat Rawal · Apr 6, 2010

Dear Friends , Jai Kalaji , Please comments on Us. any suggestion , any complain , anything u want to tell us. pls write here, we will definitely go thru your comments and suggestion ,

Thanks - Kalaji Parivar

rss